home page

प्राथमिक उपचार में जीवन रक्षक सीपीआर कारगर : डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा

 | 
प्राथमिक उपचार में जीवन रक्षक सीपीआर कारगर : डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा


धौलपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर के तत्वाधान में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को रेडक्रॉस कार्यालय पर किया गया। शिविर में संभागियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शिविर में प्रशिक्षक डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा ने बताया कि आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए प्राथमिक उपचार महत्वपूर्ण है। इसलिए शिविर में जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर, अचानक बेहोश होना, फ्रेक्चर,विषेला पदार्थ खाने,घायल होने पर प्राथमिक उपचार के माध्यम से होश में लाने के बारे में गहनता के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर आकस्मिक हादसे के दौरान इस तकनीक को काम में लाएं तथा लोगों की सहायता करें। रेडक्रॉस के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में चालक, परिचालक, ओधोगिक इकाइयों, चिकित्सा संस्थाओं आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। संस्था की ओर से पूर्व में भी ऐसे ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप