home page

धौलपुर में प्रभात फेरी से हुआ हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

 | 
धौलपुर में प्रभात फेरी से हुआ हर घर तिरंगा अभियान का आगाज


धौलपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। देश एवं प्रदेश के साथ-साथ धौलपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज रविवार को तिरंगा प्रभात फेरी से हुआ। प्रभात फेरी में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट के विद्यार्थियों, जिला परिषद तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

शहर के गांधी पार्क से शुरू हुई प्रभात फेरी विभिन्न मार्गाें से होते हुए कलक्ट्रेट पंहुची। इस मौके पर डीएम श्रीनिधि बी टी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाए। प्रभात फेरी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, सीडीपीओ मुकेश कुमार मंगल एवं अपर जिला शिक्षा अधिकारी रमाकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में 10 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा। बाइक रैली शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम बडी फील्ड से आरंभ होकर लाल बाजार, पैलेस रोड, गुलाब बाग होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप