home page

डिस्कॉम अपाके द्वार : धौलपुर में विद्युत छीजत 6.91 प्रतिशत घटी

 | 
डिस्कॉम अपाके द्वार : धौलपुर में विद्युत छीजत 6.91 प्रतिशत घटी


धौलपुर, 26 जून (हि.स.)। जयपुर डिस्कॉम का धौलपुर जिला जहां अधिकारी- कर्मचारी पोस्टिंग होने से कतराते थे। वहीं, यहां के बिजली चोरी का प्रतिशत बहुत ज्यादा व राजस्व वसूली की स्थिति अच्छी नहीं रहती थी। जिसको लेकर धौलपुर जिले को जयपुर डिस्कॉम के फिसड्डी जिलों मे गिना जाता था। लेकिन विगत 2 वर्ष से फील्ड में हालात बदलने लगे हैं। वहीं, डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं मे भी विश्वास जगाते हुए डिस्कॉम की छवि को सुधारने का प्रयास किया है। यही बजह है कि डिस्कॉम की प्रभावी कार्यवाही से विद्युत छीजत 6.91 प्रतिशम कम हुई है। वहीं, राजस्व वसूली के प्रतिशत मे पहिले से सुधार हो रहा है।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम के अभियंता व फीडर इंचार्ज ने फील्ड मे रहकर लगातर मेहनत की ओर उपभोक्ताओं को बिल भरने का मौक़ा व समय दिया गया। वहीं, गांव एवं स्थानीय बिजलीघर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बिल संशोधन के लिए जहां उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर काटते थे। लेकिन ऐसे उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर गांव में लगाए जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर लाभ प्राप्त हो रहा है। शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम ने धौलपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 मे 8319 घरेलु कनेक्शन जारी किए थे। वहीं, 4 हजार पुराने कटे उपभोक्ताओं ने अपनी पुराना बकाया राशि जमा कराकर कनेक्शन को पुनः जुड़वा लिया। डिस्कॉम ने डिफॉल्टर उपभोक्ता पर भी प्रभावी ढंग से कार्यवाही की है। नतीजन फील्ड से बकायेदारों के वित्तीय वर्ष 2025-26 मे 603 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए। डिस्कॉम के सकारात्मक परिणामों मे जिला प्रशासन व जिला पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। डिस्कॉम ने फील्ड में गैर उपभोक्ताओं से संपर्क साधकर उनको कनेक्शन के लिए प्रेरित किया और उसके परिणाम भी आए और वित्तीय वर्ष 2025-26 मे 8319 नए कनेक्शन जारी किए गए । डिस्कॉम के पुराने कटे कनेक्शनों के परिसरों की भौतिक सत्यापन किया गया उसी के कारण पुराने बकायेदारों से बकाया राशि 10 करोड़ रुपये जमा हुई जो डिस्कॉम की बड़ी सफलता है। इस अभियान के दौरान 5 हजार पुराने बकायेदारों ने डिस्कॉम की बकाया राशि जमा कराकर पुनः अपने कनेक्शन नियमित जुड़वाये है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप