home page

पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे धौलपुर के भाजपा कार्यकर्ता

 | 
पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे धौलपुर के भाजपा कार्यकर्ता


धौलपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में होने वाली आमसभा में धौलपुर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा नगर कोठी मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक में आमसभा की तैयारियों तथा सहभागिता पर मंथन हुआ।

बैठक में भाजपा नेता एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने बताया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की अजमेर में होने वाली विशाल आमसभा में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए डॉ. कुशवाहा ने कहा कि राजस्थान के विकास में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अजमेर में होने जा रही विशाल आमसभा में भागीदारी निभाएं। बैठक की अध्यक्षता कोठी मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत तथा जिला समन्वयक हेमेंद्र वशिष्ठ ने भी पीएम मोदी की आमसभा में सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता राजीव रस्तोगी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, पूर्व कोठी मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, युवा नेता राहुल राणा, महावीर गर्ग, दुर्गेश श्रीवास्तव, बाचाराम बघेल एवं रामनिवास कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप