home page

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने हो रहे साकार : डॉ. कुशवाहा

 | 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने हो रहे साकार : डॉ. कुशवाहा


धौलपुर, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। आयोजन में डॉ. मुखर्जी को श्रद्वा सुमन अर्पित किए गए तथा भाजपाईयों ने उनके बताए सिंद्वांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। उनका उद्घोष केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की एकात्मता का संकल्प था, जिसे पूरा करने का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक धीर सिंह जादौन ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक दीप सिंह कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री हरेंद्र राव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा,युवा मोर्चा नेता राहुल राना एवं भाजपा नेता बाचाराम बघेल सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप