home page

एक भारत की अवधारणा के लिए याद रहेंगे डॉ. मुखर्जी

 | 
एक भारत की अवधारणा के लिए याद रहेंगे डॉ. मुखर्जी


एक भारत की अवधारणा के लिए याद रहेंगे डॉ. मुखर्जी


धौलपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. मुखर्जी का भावपूर्ण स्मरण किया गया तथा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

धौलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने डॉ. मुखर्जी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। अपने संबोधन में राजावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारत के एक प्रमुख शिक्षाविद, वकील और राजनेता थे। एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा उनका ही था। उन्हें राष्ट्रवाद, शिक्षा और एक भारत की अवधारणा के लिए याद किया जाता है। आज के दिन हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा कार्यालय में पौधरापेण भी किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने अपने निवास पर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डॉ. कुशवाहा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपने जीवन का ध्येय बनाया। हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर धौलपुर गुरुद्वारा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक कल्पना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आज ही पुराना शहर मंडल पर भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शहर मंडल प्रभारी वाचा राम बघेल तथा भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के सिंदांतों को अपनाने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप