home page

सडक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

 | 
सडक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत


धौलपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में तसीमों पुल के पास शनिवार दाेपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक भरतपुर-धौलपुर रोड पर शनिवार तसीमों इलाके में पार्वती पुल के पास एक अर्टिगा कार एवं आयशर ट्रक में भिडंत हो गई। इस भिडंत में दोंनों वाहनों की चपेट धौलपुर की ओर आ रहे बाइक सवार आ गए। बाइक सवार तीन युवकों में रवि कुशवाहा उम्र 25 साल एवं सोनू कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी परौआ थाना सैपउ जिला धौलपुर की धौलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक सत्यवान उम्र 18 साल निवासी मसूदपुर थाना सदर धौलपुर घायल हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने सत्यवान को उपचार के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक दोंनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे तथा दक्षिण भारत के हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम करते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोंनों अपने साले सत्यवान को बाइक से धौलपुर छोडने आ रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोंनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सोंप दिया है। पुलिस ने अर्टिगा कार एवं आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है। इस संबंध में सैपउ थाने पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप