home page

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया आधार प्राइम ग्रीन फिट हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ

 | 
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया आधार प्राइम ग्रीन फिट हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ


डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया आधार प्राइम ग्रीन फिट हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ


डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया आधार प्राइम ग्रीन फिट हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ


जयपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। राजधानी में रविवार की सुबह की पहली किरण से पहले ही जयपुर की सड़कों पर दौड़ते कदमों ने शहर की फिजा बदल दी। 10 हजार से अधिक रनर्स ने एक साथ कदम बढ़ाए तो माहौल में फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश आधार प्राइम ग्रीन फिट हाफ मैराथन में गूंज उठा। देश के 17 राज्यों और विदेश के आए रनर्स ने ‘स्वस्थ भारत, हरित भारत, स्वच्छ भारत—एक जन आंदोलन’ का संदेश दिया। ग्रीनफिट फाउंडेशन की ओर से आयोजित तथा पावर्ड बाय खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट एंड को-पावर्ड बाय जीसीएल ड्रीम्स में जयपुर नगर निगम की महत्वपूर्ण सहभागिता और फोर्टी का सहयोग रहा।

ग्रीनफिट फाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मैराथन का फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद, मंजू शर्मा, उत्तर-पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पी.एस. शेखावत, जयपुर व्यापार महासंघ सुभाष गोयल, आधार प्राइम के मैनेजिंग डायरेक्टर उज्जवल पुनिया द्वारा किया गया। मैराथन में जीसीएल ड्रीम्स से रवि सिंघल और महेश यादव, फाउंडेशन के मेंटोर, अजय अग्रवाल, खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट से संजय खंडेलवाल, प्रेजिडेंट लायंस क्लब डिमांड, प्रीती सक्सेना और रीहैब हेल्थ केयर से अविनाश सैनी; बॉलीवुड सिंगर, रवींद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े अभियान हैं। स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है और स्वस्थ जीवन के लिए अपने आसपास को स्वच्छ एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इसे जन आंदोलन का रूप देने का उन्होंने आह्वान किया।

मैराथन की खास पहल के तहत हर प्रतिभागी को एक पौधा भेंट किया गया। आयोजकों ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य केवल लोगों को दौड़ के लिए प्रेरित करना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। प्रतिभागियों ने पौधे लेकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मैराथन का परिणाम इस प्रकार रहा - 21 किमी पुरुष वर्ग में, प्रथम पुरस्कार, ढोल राम को, द्वितीय पुरस्कार अगुग्ना त्सेगाये मोला को और तृतीय पुरस्कार देवा राम को मिला। महिला वर्ग में, प्रथम पुरस्कार, सलोनी को, द्वितीय पुरस्कार अर्पिता सैनी को और तृतीय पुरस्कार, प्रिया पाल। 10 किमी पुरुष वर्ग में, प्रथम पुरस्कार दीपक को मिला, द्वितीय पुरस्कार, देशराज को और तृतीय पुरस्कार, राजेश यादव को मिला। महिला वर्ग में, प्रथम पुरस्कार, रिंकी यादव को द्वितीय पुरस्कार शिवानी शर्मा को और तृतीय पुरस्कार प्रिया कुमावत को मिला। 5 किमी पुरुष वर्ग में, प्रथम पुरस्कार, विजय गुर्जर को, द्वितीय पुरस्कार, सागर को और तृतीय पुरस्कार, आशीष कुमावत को मिला। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार, पायल राठौर को, द्वितीय पुरस्कार, वंशिका को तथा तृतीय पुरस्कार, हेमलता को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश