home page

वैशाली नगर में सजेगा डांडिया महारास: गरबा-डांडिया की धूम मचाएंगे प्रतिभागी

 | 
वैशाली नगर में सजेगा डांडिया महारास: गरबा-डांडिया की धूम मचाएंगे प्रतिभागी


जयपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। नवरात्रि के पावन पर्व पर एसकेजे ज्वेलर्स डांडिया महारास 2026 का आयोजन 16 से 19 अक्टूबर तक वैशाली नगर के गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज में किया जाएगा। इस चार दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक गरबा, डांडिया, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन की धूम रहेगी।

आयोजक पवन टांक ने बताया कि यह डांडिया महारास पिछले 15 वर्षों से महिला सम्मान, सामाजिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति को समर्पित रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें जयपुरवासी पारंपरिक राजस्थानी अंदाज के साथ गुजराती गरबा और डांडिया की उमंग का आनंद ले सकेंगे। आयोजन के दौरान मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। विशाल पंडाल में गरबा और डांडिया की धुनों के बीच विशेष डांस परफॉर्मेंस, राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां और मनोरंजक कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ फेस्टिवल का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को क्राउन, ट्रॉफी और आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश