home page

राजस्थान में एआई मिशन की गतिविधियों और साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श

 | 
राजस्थान में एआई मिशन की गतिविधियों और साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श


जयपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की। बैठक में राजस्थान में एआई मिशन की गतिविधियों और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के विषयों पर चर्चा हुई।

इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में हुई बैठक में प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन की गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राजस्थान में साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और उन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से निपटने के तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव