home page

भाजपा के अहंकार, कुशासन और वादाखिलाफी का जनता करारा जवाब देगी: ऩवल

 | 
भाजपा के अहंकार, कुशासन और वादाखिलाफी का जनता करारा जवाब देगी: ऩवल


अजमेर, 19 अगस्त(हि.स.)। अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल ने कहा कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा के अहंकार, कुशासन और वादाखिलाफी का जनता करारा जवाब देगी।

राष्ट्रीय समन्वय नवल बुधवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है और राजस्थान की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी पर भाजपा अनर्गल बयान बाजी कर रही है । भाजपा को प्रदेश की जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा बार-बार कांग्रेस को लेकर झूठ फैलाती रहती है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं और आलाकमान के निर्देश पर मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपने मंत्रियों और सरकार के बीच सामने आ रहे विवादों पर ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच जाने से बच रही है और विधानसभा में भी जनहित के मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का पूरा हिसाब लेगी। यदि सरकार ने अपने कार्यकाल में वास्तव में इतना काम किया है, तो उसे जनता के बीच जाकर अपने काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए। सरकार को सड़कों, विद्यालयों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन खान, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, राम नारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, शिव प्रकाश गुर्जर, शिवकुमार बंसल, हरि सिंह गुर्जर, जितेंद्र खेतावत आदि ने संबोधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष