मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तनोट माता के दर्शन
| Nov 11, 2026, 16:56 IST
जैसलमेर, 11 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

