मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
| Aug 17, 2026, 16:43 IST
जयपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

