मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
| Sep 4, 2026, 21:05 IST
जयपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को सपत्नीक पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही, उन्होंने मुखारविंद मन्दिर में गिरिराज का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली, नौक्षम चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

