मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
| Sep 27, 2026, 13:24 IST
जयपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को जयपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के साथ सुना।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने महापौर एवं पार्षदों से संवाद किया। उन्होंने जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, सभी पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पारीक

