home page

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

 | 
राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित


प्रमेंद्र बोहरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जोधपुर, 13 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण, जोधपुर में अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद नई बार एसोसिएशन का गठन किया गया है। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की पैरवी के उद्देश्य से गठित इस संगठन का नाम जोधपुर बार एसोसिएशन रखा गया है।

बार एसोसिएशन के प्रथम महासचिव शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिकरण में काफी संख्या में अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। उनकी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से बार संघ के गठन की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इसी क्रम में अधिवक्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमेंद्र बोहरा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

वहीं शैलेन्द्र सिंह राठौड़ को महासचिव और सुशील सोलंकी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरीश जांगिड़ को सहसचिव, कुणाल गहलोत को कोषाध्यक्ष तथा केशव सिंह चौहान को पुस्तकालय सचिव चुना गया। संरक्षक मंडल में विनोद पुरोहित, चंद्रशेखर बिस्सा, हेमंत श्रीमाली, अनिल भंडारी और हमीर सिंह सिद्धू को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सीपी त्रिवेदी को मुख्य संरक्षक बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश