home page

नागरिक सुरक्षा को मिली मजबूती: जिला कलक्टर ने प्रदान किए अत्याधुनिक बचाव उपकरण

 | 
नागरिक सुरक्षा को मिली मजबूती: जिला कलक्टर ने प्रदान किए अत्याधुनिक बचाव उपकरण


जयपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज जिला कलक्टर, जयपुर संदेश नायक द्वारा नागरिक सुरक्षा गतिविधियों के अंतर्गत बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक बचाव उपकरणों की श्रृंखला प्रदान की गई। उन्होंने ’16 वॉकी-टॉकी सेट, 5 इमरजेंसी लाइट्स तथा 2 फुल बॉडी सेफ्टी हार्नेस’ नागरिक सुरक्षा विभाग को सौंपे गए।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आपदा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और समन्वित बचाव कार्य अत्यंत आवश्यक है। वॉकी-टॉकी सेट से टीमों के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित होगा, इमरजेंसी लाइट्स से रात्रि एवं अंधेरे में राहत कार्यों में सहायता मिलेगी, वहीं फुल बॉडी हार्नेस से ऊंचाई पर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश