home page

योग दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वस्थ जीवन का संदेश, मुख्यमंत्री निवास पर किया योगाभ्यास

 | 
योग दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वस्थ जीवन का संदेश, मुख्यमंत्री निवास पर किया योगाभ्यास


जयपुर, 20 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक तथा आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित