मुख्यमंत्री ने स्व. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
खैरथल-तिजारा/जयपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक स्व. जसवंत यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री खैरथल-तिजारा जिले के ग्राम सिलपटा पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व. जसवंत यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. यादव का निधन परिवार, क्षेत्र और समाज के लिए दुखद क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

