home page

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीस अप्रैल को आएंगे जोधपुर

 | 
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीस अप्रैल को आएंगे जोधपुर


जोधपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीस अप्रैल को जोधपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार पुरी रात्रि 11.20 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तथा रात्रि 11.45 बजे उम्मेद भवन पैलेस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। वे 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड, पचपदरा (बालोतरा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश