सेंट्रल जेल के जेलर हड़वंत सिंह निलंबित
| Mar 9, 2026, 17:53 IST
जोधपुर, 09 मार्च (हि.स.)। महानिदेशालय कारागार राजस्थान जयपुर ने एक आदेश जारी कर जोधपुर की सेंट्रल जेल के जेलर हड़वंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अतिरिक्त महानिदेशक (कारागार) पी. रामजी ने अपने आदेश में बताया कि कारापाल हड़वंत सिंह के विरूद्ध नई आमद के बन्दियों को वरियता दरकिनार कर अन्य वार्ड में भेजे जाने के सम्बन्ध में विभागीय जांच प्रस्तावित है। इस कारण राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियन्त्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-13 के अन्तर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन के दौरान उनका निलम्बनकालीन मुख्यावास केन्द्रीय कारागृह भरतपुर रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

