उदयपुरवाटी में केम्पर खाई में गिरी एक की मौत
झुंझुनू, 16 अक्टूबर (हि.स.)। झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के पास सीकर-नीम का थाना स्टेट हाईवे पर गुरुवार को देर रात गिरावड़ी मोड़ के पास एक केम्पर गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बाताया कि गाड़ी में सड़क निर्माण का काम कर रहे बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांच कर्मचारी जा रहे थे। इस दौरान गिरावड़ी मोड़ पर गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे में हादसे में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिट्टू (हिसार, हरियाणा), विक्की (हिमाचल), पवन (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) और विजेंद्र (हिसार, हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उदयपुरवाटी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखवाया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश

