पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत विकसित ग्राम 2026 रथ यात्रा में होंगे शामिल
जयपुर, 05 मई (हि.स.)। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार और गुरुवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित “विकसित ग्राम 2026” रथ यात्रा कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद करेंगे।
कार्यक्रमानुसार कुमावत बुधवार प्रातः 9:30 बजे भावरी से प्रस्थान कर 10 बजे साकदड़ा पहुंचेंगे, जहां वे “विकसित ग्राम 2026” रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे साकदड़ा से रवाना होकर 1 बजे डरी पहुंचेंगे और वहां भी रथ यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे डरी से प्रस्थान कर 4:30 बजे मणिहारी पहुंचेंगे, जहां वे रथ यात्रा की संध्या चौपाल में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम मणिहारी में करेंगे।
गुरुवार को वे मणिहारी से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे कोलीवाड़ा पहुंचेंगे और श्रीराम गौशाला में गौ-पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे कोलीवाड़ा से रवाना होकर 11 बजे सुमेरपुर पहुंचेंगे, जहां वे अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात भी करेंगे। मंत्री कुमावत का रात्रि विश्राम सुमेरपुर में रहेगा।
दौरे के दौरान मंत्री कुमावत ग्रामीण विकास, गौसंवर्धन और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

