home page

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

 | 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान


बीकानेर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार काे उपमहानिरीक्षक बीकानेर सेक्टर अजय लूथरा के निर्देशन में बी एस एफ मुख्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बी एस एफ मुख्यालय बीकानेर और 179 वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप के दौरान बी एस एफ के 56 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया।

इस कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्रा कुमार गोदारा और उनकी टीम और डॉक्टर मदीहा अंजुम पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर की देखरेख में हुआ। इस कैंप में बैंक मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मंजीत कुमार, इंस्पेक्टर जी कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर जी दानाराम और इंस्पेक्टर प्रिया सिंह ने भी रक्तदान किया। इस कैंप को सफल बनाने में कमांडेंट प्रशासन क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर नवीन मोहन शर्मा का भी अहम योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव