home page

जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर

 | 
जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर


जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। जयपुर नगर निगम में भाजपा की सरोज कंवर डिप्टी मेयर बन गई हैं। वे निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर हैं, इससे पहले कोई महिला इस पद पर नहीं रही हैं।

आज कुल 149 पार्षदों ने अपना मत दिया था। कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा पैर में चोट के कारण वोट देने नहीं पहुंची। ऐसे में 149 पार्षद ही वोटिंग में शामिल हुए। कांउटिंग में 89 वोट सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले हैं। एक वोट नोटा और एक वोट खारिज हुआ है।

सरोज कंवर ने कांग्रेस दावेदार सलमान मंसूरी को हराया है। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी है। पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर डिप्टी मेयर के पद तक पहुंचीं हैं।रणजीत रावणा राजपूत समाज के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। पहली बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश