बीकानेर नगर निगम के डिप्टी मेयर बने भाजपा के पंकज गहलोत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बीकानेर, 22 सितंबर (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम में पंकज गहलोत के डिप्टी मेयर निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, गुलाल उड़ाकर एवं पटाखे फोड़कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
नवनिर्वाचित डिप्टीमेयर पंकज गहलोत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी तथा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनसेवा, विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हांडला, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, कमल गहलोत, बाबूलाल गहलोत, सुशील शर्मा, ललित भाण, निर्मल गहलोत एवं प्रकाश मेघवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज गहलोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इससे पहले डिप्टी मेयर पंकज गहलाेत ने कांग्रेस की नसीम बानो को 2 वोटों के अंतर से हरा दिया। यहां भाजपा के पक्ष में 40 वोट आए। जबकि कांग्रेस के दावेदार को 38 वोट मिले। एक नोटा और एक वोट खारिज हो गया।
भाजपा में मेयर का चुनाव हारने के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर कांग्रेस की ओर से क्राॅस वाेटिंग हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

