भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण और संगोष्ठी का होगा आयोजन
जयपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में 6 अप्रैल सोमवार को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि प्रातः 7 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
बगडी ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

