home page

तूफान से गिरे पेड़ से बाइक का बिगड़ा संतुलन, युवक की मौत

 | 
तूफान से गिरे पेड़ से बाइक का बिगड़ा संतुलन, युवक की मौत


जोधपुर, 07 मई (हि.स.)। शेरगढ़ क्षेत्र में बुधवार रात सडक़ हादसे में जैसलमेर के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा खिरजा गांव की सरहद में सडक़ पर गिरे बबूल के पेड़ के कारण हुआ। मृतक का चचेरा भाई इस घटना में घायल हो गया।

ओला जैसलमेर निवासी प्रवीण सिंह अपने चचेरे भाई अरविंद सिंह के साथ बाइक पर जोधपुर आ रहा था। खिरजा गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे सडक़ पर आंधी के कारण बबूल का पेड़ गिरा हुआ था। अचानक सामने आए पेड़ से उनकी बाइक बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में प्रवीण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद सिंह को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने प्रवीण सिंह के शव को कब्जे में लेकर शेरगढ़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश