home page

नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकण्ठ : परस्पर संवाद कार्यक्रम

 | 
नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकण्ठ : परस्पर संवाद कार्यक्रम


बीकानेर, 17 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के बीकानेर इंजिनियरिंग कॉलेज में बीकानेर पुलिस के सौजन्य से एवं कॉलेज प्रशासन के सहयोग से जिले में नशे पर अंकुश लगाने एवं युवाओं को नशे से बचाव हेतु एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के अन्तर्गत ‘‘जागरूकता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वयं एसपी के अलावा पुलिस विभाग से अनुज डाल, वृत्ताधिकारी, वृत्त नगर, बीकानेर, विजेन्द्र शीला, थानाधिकारी, एम.पी. नगर, बीकानेर तथा इंजिनियरिंग कॉलेज की तरफ से कुलगुरू प्रो. अखिल रंजन गर्ग, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक, रचना भाटिया, रजिस्ट्रार बीटीयू, डॉ परबत सिंह प्रिंसिपल यूसीईटी एवं डॉ अमित सोनी, रजिस्ट्रार ईसीबी की सादर उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्र/छात्राएं एवं कॉलेज व्याख्याता तथा अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परस्पर संवादात्मक आयोजन रहा जिसमें वक्ताओं एवं श्रोताओं का आपसी संवाद बेहद गुणात्मक रहा। परस्पर संवादात्मक में श्रोतागणों द्वारा नशे के सम्बन्ध में अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाऐं वक्ताओं के समक्ष रखे गये, वक्ताओं द्वारा शंकाओं एवं प्रश्नों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सरल तरीके से नशे के दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में छात्र/छात्राओं को बताया गया। इसके अलावा एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा छात्र/छात्राओं को उनकी छात्र जीवन की दिनचर्या किस प्रकार की होनी चाहिए, जिससे छात्र/छात्राऐं ऐसी बुरी आदतों से बच सके के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव