home page

बीकानेर नगर निगम वार्ड 73 बना हॉट सीट : मेयर के दो दावेदारों में सीधा मुकाबला

 | 
बीकानेर नगर निगम वार्ड 73 बना हॉट सीट : मेयर के दो दावेदारों में सीधा मुकाबला


बीकानेर, 31 अगस्त (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित वार्ड 73 अब पूरे शहर की नजरों में आ गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री डाॅ. बुलाकी दास कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस वार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां चुनावी मुकाबला दो मेयर के प्रबल दावेदारों के बीच है। कांग्रेस की टिकट पर अनिल कल्ला का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता दीपक पारीक से है और दोनों ही नेता मेयर की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

अब जब दो मेयर दावेदार एक ही वार्ड में आमने-सामने आ गए हैं, तो वार्ड 73 का यह चुनाव सिर्फ पार्षद का चुनाव नहीं रहा, बल्कि यह तय करेगा कि बीकानेर की मेयर की कुर्सी का भविष्य किस ओर जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव