भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का कठुआ स्टेशन पर ठहराव
| Aug 25, 2026, 18:45 IST
जोधपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी प्रतिदिन एक्सप्रेस का शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव स्वीकृत किया है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 28 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन के स्टेशन पर सुबह 4.40 बजे आगमन और 4.42 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस का उक्त स्टेशन पर ठहराव 23 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है। यह ट्रेन शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर सुबह 10.01 बजे पहुंचेगी और 10.03 बजे प्रस्थान करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

