भगत की कोठी-जैसलमेर रेलसेवा में बीस डिब्बे
| Mar 4, 2026, 18:38 IST
जोधपुर, 04 मार्च (हि.स.)। रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा संचालित गाडी संख्या 04861/04862 जैसलमेर-भगत की कोठी-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन के पश्चात इस रेलसेवा में एक फस्र्ट मय सैकण्ड एसी, दो सैकण्ड एसी, चार थर्ड एसी, आठ शयनयान श्रेणी, तीन साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल बीस डिब्बें होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

