home page

बाड़मेर–ऋषिकेश एक्सप्रेस पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगी, यात्रियों का सफर बनेगा आरामदायक

 | 
बाड़मेर–ऋषिकेश एक्सप्रेस पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगी, यात्रियों का सफर बनेगा आरामदायक


जाेधपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर

रेलवे ने यात्री सुविधा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रेन संख्या 14887/14888 बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन अब पूर्णतः इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू कर दिया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पहले यह ट्रेन आंशिक रूप से ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होती थी। पूर्व में बाड़मेर से बठिंडा तक इलेक्ट्रिक इंजन तथा बठिंडा से हरिद्वार/ऋषिकेश तक डीजल इंजन लगाया जाता था।

उन्होंने बताया कि ट्रेन के संपूर्ण रेलखंड के विद्युतीकरण के बाद अब इस ट्रेन को प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल से बठिंडा की ओर से तथा 10 अप्रैल से बाड़मेर की ओर से यह ट्रेन पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन के साथ संचालित होने लगी है।

इस बदलाव से ट्रेन संचालन अधिक सुगम होगा,समयपालन में सुधार आएगा और डीजल की खपत में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों को भी अब अधिक विश्वसनीय और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव