बाड़मेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट का राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव
| Oct 4, 2025, 18:10 IST
जोधपुर, 4 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा बाड़मेर-दिल्ली सराय-बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर -दिल्ली सराय (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो छह अक्टूबर से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 08.29 बजे आगमन व 08.31 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20488,दिल्ली सराय-बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो सात अक्टूबर से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 18.45 बजे आगमन व 18.47 बजे प्रस्थान करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

