home page

बांसवाड़ा में बाप की जिला कार्यकारिणी भंग, सभी पदाधिकारी पदमुक्त

 | 
बांसवाड़ा में बाप की जिला कार्यकारिणी भंग, सभी पदाधिकारी पदमुक्त


बांसवाड़ा, 15 सितंबर (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के दौरान संगठन में आपसी खींचतान, गुटबाजी और भितरघात की शिकायतें सामने आई थीं। चुनाव परिणामों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद जिला संगठन की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया।

अब बांसवाड़ा में नई जिला कार्यकारिणी के गठन की तैयारी की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य संगठन को नए सिरे से मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।

बाप इससे पहले डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष अनुतोष को भी पद से मुक्त कर चुकी है। लगातार हो रही संगठनात्मक कार्रवाइयों से संकेत मिल रहा है कि पार्टी नेतृत्व चुनावी प्रदर्शन और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुभाष