home page

त्योहारों पर बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच दो-दो ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

 | 
त्योहारों पर बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच दो-दो ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें


कोटा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कोटा मंडल के कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह उसी दिन शाम 7:50 बजे कोटा और रात 10:25 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। ट्रेन सोमवार शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 19 और 26 अक्टूबर (सोमवार) को गोरखपुर से रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह मंगलवार रात 8 बजे सवाई माधोपुर और रात 10:35 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव