home page

बाबा रामदेव मेला शुरू : कल बाबा की बीज, आज रात विशेष पूजा अर्चना होगी

 | 
बाबा रामदेव मेला शुरू : कल बाबा की बीज, आज रात विशेष पूजा अर्चना होगी


जोधपुर, 12 सितम्बर (हि.स.)। लोक देवता बाबा की बीज रविवार को है। शुक्र वार की देर शाम मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। शनिवार की देर रात बाबा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार की तडक़े आरती के बाद रामदेवरा जातरूओं को रूणेचा धाम के लिए रवानगी होगी।

जोधपुर में बाबा बीज पर आज रात से ही लाखों की संख्या के जातरूओं के आने का सिलसिला बना रहेगा। यहां आरती दर्शन और बालिनाथ की समाधि दर्शन के बाद जातरू आगे कूच कर जाएंगे। बाबा का मेला आगामी दसमीं तक भरा रहेगा। जोधपुर में बाबा के जातरूओं के लिए कई जगहों पर रामरसोड़े चल रहे है। जहां पर स्थानीय निवासी उनके लिए पलकपावड़े बिछाए हुए है।

बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथ गुसाई के दर्शन के उपरांत जातरू रामदेवरा के लिए रवाना होंगे। शहर में बाबा मंदिर मसूरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सैनाचार्य अचलानन्द महाराज, बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत डॉ. रामप्रसाद, हिंगलाज मंदिर चौखा के सर्वानन्द महाराज, सोमेश्वर गिरी महाराज, अनुभव दास तथा दुर्गा मंदिर शास्त्रीनगर के पंडित महेंद्र व्यास सहित कई पूजनीय संतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश