home page

सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा

 | 
सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा


अजमेर, 05 अक्टूबर(हि.सं.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा- 2025 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा- 2026 का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक किया जा रहा है। उक्त परीक्षाओं में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अभ्यर्थी उक्त परीक्षाओं के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी परीक्षा से 7 दिवस पूर्व एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारंभ होने से नियत समय पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उपस्थित हों ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष