home page

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात

 | 
राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात


राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात


जयपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजनों ने पहुंचकर मुलाकात कर दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल को शुक्रवार को भी लोकभवन में दीपावली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए दीपावली के नव वर्ष की बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश