अष्टमी-नवमी पर मुख्यमंत्री निवास में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
जयपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ जगदम्बा की आराधना की गई। इसके बाद मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया गया। इस दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं। उनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महका देते हैं। प्रदेश की प्रत्येक बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है।
इस अवसर पर आदिशक्ति मां भवानी से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई। मां भवानी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं मंगल का वास हो, ऐसी कामना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

