home page

लंबित मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन

 | 
लंबित मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन


जोधपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। रैली के रूप में बड़ी संख्या में पहुंची आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने वहां मानव श्रृंखला बनाई और बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी, समय पर भुगतान तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इसके बाद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश