home page

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की

 | 
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की


बीकानेर, 06 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि मां भारती की सेवा और सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों का साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है।

इस दौरान भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक प्रजापत और पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित दीपकों और अन्य स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने अपने परिजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश से अवगत कराते हुए त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के परिवारों तक भी दीपावली की खुशियां पहुंचेंगी।

मेघवाल ने बीकानेरवासियों से स्थानीय कारीगरों के हाथों से बनी सामग्री खरीदकर उनका मनोबल बढ़ाने और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव