home page

 विश्व शांति व रक्षा के लिये 12 को रूद्राभिषेक और भैरव पूजन का आयोजन

 | 
 विश्व शांति व रक्षा के लिये 12 को रूद्राभिषेक और भैरव पूजन का आयोजन


बीकानेर, 10 अप्रैल (हि.स.)। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच विश्व शांति और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से पुष्करणा समाज द्वारा 12 अप्रैल को रूद्राभिषेक एवं भैरव पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह अनुष्ठान ओझा सत्संग भवन में आयोजित होगा।

आयोजक देवीलाल उपाध्याय ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुबह 7 बजे से रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा, जिसमें 11 वेदपाठी आचार्यों के नेतृत्व में 50 से अधिक पंडित मंत्रोच्चार करेंगे। पूर्णाहुति सुबह 11 बजे होगी, इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को पूरी तरह सामाजिक और गैर-राजनीतिक बताते हुए उपाध्याय ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में आपसी समन्वय और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। इस अवसर पर कमल कल्ला सहित अन्य वक्ताओं ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आयोजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण दिए जा रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव