home page

अलवर सामान्य चिकित्सालय में दो नए निःशुल्क दवा वितरण केंद्र शुरू

 | 
अलवर सामान्य चिकित्सालय में दो नए निःशुल्क दवा वितरण केंद्र शुरू


अलवर, 09 अगस्त (हि.स.)। अलवर के सामान्य चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दो नए दवा वितरण केंद्र शुरू किए गए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय शर्मा ने इन केंद्रों का उद्घाटन किया।

संजय शर्मा ने कहा कि अलवर सामान्य चिकित्सालय में जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। नए दवा वितरण केंद्र शुरू होने से मरीजों को निःशुल्क दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने पर काम कर रही है। आयुष्मान योजना के जरिए गंभीर बीमारियों के इलाज में भी लोगों को आर्थिक राहत मिल रही है।

कार्यक्रम के बाद संजय शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार