home page

अलवर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, अंतिम प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत

 | 
अलवर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, अंतिम प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत


अलवर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, अंतिम प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत


अलवर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, अंतिम प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत


अलवर, 07 सितंबर (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को अलवर में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर पहुंचे और शहर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचे। उनके लिए केंद्रीय विद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया गया था। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ कार में सवार होकर सुभाष चौक स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर से ही रोड शो की शुरुआत हुई। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव और वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री और दोनों नेताओं ने एक वाहन में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होकर रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर आगे चल रहे थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नेताओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का रोड शो जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर त्रिपोलिया मंदिर, बजाजा बाजार, होप सर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार और चर्च रोड होते हुए मननी का बड़ क्षेत्र तक पहुंचा। यहां रोड शो का समापन किया गया।

रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जयपुर से भी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी अलवर पहुंचे।

रोड शो के मार्ग पर यातायात व्यवस्था को भी बदला गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार