home page

29-30 काे राजस्थान के 24 शहराें में आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
29-30 काे राजस्थान के 24 शहराें में आंधी-बारिश का अलर्ट


जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में भी असर दिख सकता है। इस चक्रवात से आने वाली समुद्री हवा से आधे राजस्थान में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को जयपुर, कोटा समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 30 अक्टूबर को ही पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 22 जिलों में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग है। जिन 22 जिलों में चुनाव है, उनमें से 14 जिलों अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद और सीकर में बरसात की चेतावनी है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दो दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा (30-40 किमी प्रतिंघंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी इस सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश