home page

अक्षय तृतीया : दस शुभ संयोगों के बीच दो दिन मनाई जाएगी

 | 
अक्षय तृतीया : दस शुभ संयोगों के बीच दो दिन मनाई जाएगी


जोधपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। वैशाख शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर इस वर्ष अक्षय तृतीया दो दिन मनाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और आयोजकों में विशेष उत्साह है। 19 अप्रैल को सुबह 10.50 बजे से तृतीया प्रारंभ होकर 20 अप्रैल को सुबह 7.28 बजे तक रहेगी।

दुर्लभ योगों के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इसे अबूझ मुहूर्त मानते हुए बड़े स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। अनुमान है कि इस दौरान पांच सौ से अधिक विवाह समारोह संपन्न होंगे, जिससे 20 अप्रैल को शादियों की खास धूम रहेगी। तृतीया तिथि दो दिनों में पडऩे के कारण आमजन में तिथियों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, परंपराओं के अनुसार 19 अप्रैल को पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और मंदिरों में विशेष दर्शन किए जाएंगे। वहीं 20 अप्रैल को विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार और सामूहिक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश