home page

अजमेर में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता मंगलवार को

 | 
अजमेर में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता मंगलवार को


अजमेर, 07 सितंबर (हि.स.)। भारत विकास परिषद अजमेर मुख्य शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता मंगलवार, 8 सितंबर को सेंट एन्सेल्म्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसमें अजमेर शहर के करीब 10 विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संस्कार प्रकल्प के तहत आयोजित प्रतियोगिता में हिंदी समूह गान, संस्कृत समूह गान और लोकगीत की श्रेणियों में विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

उद्घाटन सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल का सानिध्य रहेगा। सेंट एन्सेल्म्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर नेल्सन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ करेंगे।

समापन सत्र में सुभाष काबरा एवं सर्वेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रवीण जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष