home page

बाड़ाबंदी के बीच अजमेर में कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने ली शपथ

 | 
बाड़ाबंदी के बीच अजमेर में कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने ली शपथ


बाड़ाबंदी के बीच अजमेर में कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने ली शपथ


अजमेर, 15 सितंबर (हि.स.)। अजमेर नगर निगम चुनाव में विजयी कांग्रेस के सभी पार्षदों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कांग्रेस ने पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते विजयी पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है।

कांग्रेस के सभी विजयी पार्षदों को मंगलवार को पहले कांग्रेस कार्यालय लाया गया। इसके बाद उन्हें एक साथ कलेक्ट्रेट ले जाया गया। पार्षदों के पहुंचने से कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। यहां सभी पार्षदों को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के बाद पार्षद नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हो गए हैं। अजमेर में नगर निगम बोर्ड के गठन की कवायद के बीच कांग्रेस की ओर से पार्षदों की बाड़ाबंदी जारी है।

अब सभी की नजरें मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर हैं। बोर्ड गठन के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष