home page

एआई आधारित मैट्रिमोनी वेबसाइट के बैनर का विमोचन

 | 
एआई आधारित मैट्रिमोनी वेबसाइट के बैनर का विमोचन


जोधपुर, 09 मार्च (हि.स.)। विवाह सर्च के सदस्यों ने बहुप्रतीक्षित एआई आधारित मैट्रिमोनी वेबसाइट के बैनर का विमोचन किया। यह वेबसाइट भारतीय परिवारों की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह की संपूर्ण यात्रा का डिजिटल साथी है।

आज के दौर में हमारे समाज की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है बच्चों के लिए सही, भरोसेमंद और संस्कारी रिश्ता ढूंढना। विवाह हेतु पुराने तरीकों जैसे रिश्तेदारों के ज़रिए, पंडितजी से, या बड़ी-बड़ी मैट्रिमोनी वेबसाइट्स पर, कई बार लडक़े-लड़कियां नहीं मिल पाते। फज़ऱ्ी फोटो, गलत जानकारी और बिचौलियों की समस्या से हर दूसरा परिवार परेशान है। इसी समस्या को देखते हुए एक भारतीय परिवार ने ठान लिया है कि विवाह का मतलब सिफऱ् मैच नहीं, बल्कि तैयारी भी है। इसी सोच को साकार करते हुए संस्थापक सीमा खिलरानी ने बताया कि विवाह एक पवित्र बंधन है, व्यवसाय नहीं। स्मार्ट मैच, सुखद जीवन की टैगलाइन वाला यह प्लेटफ़ॉर्म ए आई तकनीक पर निर्मित पूर्णत: द्विभाषी (हिंदी-अंग्रेज़ी) मंच बनाया है।

इस अवसर पर कला फाउंडेशन जोधपुर के अध्यक्ष हरीश देवनानी ने बताया कि इसकी सबसे अभूतपूर्व सुविधा चार-चरणीय विवाह तैयारी मूल्यांकन है जो किसी भी भारतीय मैट्रिमोनी पोर्टल पर पहली बार उपलब्ध है।

आत्म-खोज प्रश्नावली, भावनात्मक बुद्धिमत्ता आकलन, साथी-अपेक्षा विश्लेषण और बायोडाटा निर्माणचारों चरण पूरे करने पर ए आई से समीक्षा की जाती है।

सचिव नरेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि इसमें वास्तविक और सत्यापित प्रोफ़ाइल हेतु लाइव सेल्फी सत्यापन, ओटीपी, सरकारी आईडी और फ़ोटो मिलान के साथ पेशेवरों द्वारा मैन्युअल समीक्षा भी होती है। हिंदू नव वर्ष के मौके पर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे अधिकाधिक युवक युवतियां लाभान्वित हों।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश